आगरा में श्रीदाऊ जी मिष्ठान भंडार पर जीएसटी का छापा,:गड़बड़ी की आशंका पर पहुंची टीमें, दस्तावेजों की जांच जारी
आगरा में श्रीदाऊ जी मिष्ठान भंडार पर जीएसटी का छापा,:गड़बड़ी की आशंका पर पहुंची टीमें, दस्तावेजों की जांच जारी
आगरा के प्रसिद्ध मिठाई कारोबारी श्रीदाऊ जी मिष्ठान भंडार की दुकान और उससे जुड़े गोदाम पर गुरुवार को जीएसटी विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। जीएसटी में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद विभाग की अलग-अलग टीमें एक साथ सभी ठिकानों पर पहुंचीं।
बताया जा रहा है कि दोपहर से ही विभागीय अधिकारी और कर्मचारी दुकान, गोदाम और संबंधित प्रतिष्ठानों पर जांच में जुट गए। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान के दस्तावेज, बिल बुक, खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और कंप्यूटर डेटा की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की और कारोबार से जुड़े जरूरी कागजात खंगाले।
सूत्रों के अनुसार, विभाग को टैक्स चोरी और जीएसटी रिटर्न में संभावित अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जीएसटी टीम की जांच जारी है और देर शाम तक कार्रवाई चल रही थी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार
48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ:एक दिन पूर्व थाने से फरार हुआ था संदिग्ध चोर, आजमगढ़ से मऊ तक पुलिस की छापेमारी
सदर बाजार में सुनार से फिर लूट का प्रयास:नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, शोर मचाने पर खाली हाथ भागे बदमाश