TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

20 फरवरी से मेरठ में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट:एलेक्ज़ेंडर क्लब और मेरठ कॉलेज में होंगे मुकाबले ,कई देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल

8 घंटे पहले | 19 February 2026 | 03:22 PM IST
20 फरवरी से मेरठ में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट:एलेक्ज़ेंडर क्लब और मेरठ कॉलेज में होंगे मुकाबले ,कई देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल
मेरठ में इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) के तहत 700 पॉइंट का अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 30 से 80 वर्ष आयुवर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पिछले वर्ष मेरठ में आयोजित इसी स्तर के टूर्नामेंट को आईटीएफ द्वारा “बेस्ट टूर्नामेंट 2025” का अवार्ड दिया गया था। इसी उपलब्धि के आधार पर इस वर्ष फिर आईटीएफ और ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने मेरठ को मेजबानी का अवसर प्रदान किया है। यह टूर्नामेंट 20 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। एलेक्ज़ेंडर क्लब और मेरठ कॉलेज में होंगे मुकाबले टूर्नामेंट के सभी मैच एलेक्ज़ेंडर क्लब मेरठ और मेरठ कॉलेज के खेल मैदानों पर खेले जाएंगे। आयोजन की जिम्मेदारी एलेक्ज़ेंडर क्लब द्वारा निभाई जा रही है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, रूस, चिली, स्विट्जरलैंड और कनाडा सहित भारत के विभिन्न राज्यों के करीब 275 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, मणिपुर, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के खिलाड़ी शामिल हैं। यह संख्या अब तक भारत में आयोजित आईटीएफ मास्टर्स टूर्नामेंट में सर्वाधिक मानी जा रही है। टूर्नामेंट में 30 से 80 आयुवर्ग में मुकाबले होंगे। इससे युवा से लेकर वरिष्ठ खिलाड़ी तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए नाश्ता, भोजन और चाय की व्यवस्था की गई है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के चेयर अंपायर और बॉल पिकर तैनात रहेंगे। विदेशी और महिला खिलाड़ियों के लिए होटल में निशुल्क ठहरने की सुविधा भी दी जा रही है। दर्शकों के लिए टूर्नामेंट में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित संगल ने बताया कि आईटीएफ द्वारा मेरठ को 700 पॉइंट का टूर्नामेंट आवंटित किया गया है, जो देश में इंदौर के अलावा केवल मेरठ को ही मिला है। उन्होंने बताया कि इस बार 275 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी एक नया रिकॉर्ड है और यह मेरठ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मेरठ का खेल वातावरण और मेहमाननवाजी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आकर्षित करती है। देश-विदेश के खिलाड़ी पूरे वर्ष इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का इंतजार करते हैं। आयोजन समिति इस प्रतियोगिता को पहले से अधिक सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार
48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ:एक दिन पूर्व थाने से फरार हुआ था संदिग्ध चोर, आजमगढ़ से मऊ तक पुलिस की छापेमारी
सदर बाजार में सुनार से फिर लूट का प्रयास:नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, शोर मचाने पर खाली हाथ भागे बदमाश
शेयर करें