TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

प्रयागराज में पीडीए का एक्शन:रिंग रोड पर अवैध प्लाटिंग, बजहां में हुई कार्रवाई

8 घंटे पहले | 19 February 2026 | 03:21 PM IST
प्रयागराज में पीडीए का एक्शन:रिंग रोड पर अवैध प्लाटिंग, बजहां में हुई कार्रवाई
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शहर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को एक बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। जोनल अधिकारी के नेतृत्व में जोन-05, उपजोन-5ए और 5बी क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान रिंग रोड परिधि के अंतर्गत ग्राम बजहाँ में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण के अनुसार, रिंग रोड के दोनों ओर कुछ प्लाटरों द्वारा कालेधन का उपयोग कर अवैध रूप से भूखंडों की बिक्री और बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा था। पीडीए टीम ने ऐसे स्थलों को पहले ही चिन्हित कर लिया था और लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। गुरुवार को इन्हीं चिन्हित स्थलों पर बुलडोजर चलाकर अवैध प्लाटिंग और निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में अजय कुमार सिंह, विशाल सिंह (पुत्र कड़े प्रसाद सिंह), दीपक त्रिपाठी (पुत्र मिथिलेश त्रिपाठी) और अश्वनी त्रिपाठी (पुत्र अरुण कुमार) सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को निशाना बनाया गया। मौके पर किए गए निर्माण को वर्ष 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत अवैध घोषित करते हुए कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पीडीए अधिकारियों ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराने के लिए संबंधित थाने में तहरीर दी जाएगी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध कॉलोनियों के विकास पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। यह ध्वस्तीकरण अभियान जोनल अधिकारी, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, पीडीए प्रवर्तन टीम के साथ-साथ थाना झूसी और सरायइनायत पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ। प्राधिकरण ने यह भी दोहराया है कि रिंग रोड और अन्य विकसित क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ उनका अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार
48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ:एक दिन पूर्व थाने से फरार हुआ था संदिग्ध चोर, आजमगढ़ से मऊ तक पुलिस की छापेमारी
सदर बाजार में सुनार से फिर लूट का प्रयास:नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, शोर मचाने पर खाली हाथ भागे बदमाश
शेयर करें