TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, साथी घायल:हाथरस के बहादुरपुर भूप चौराहे के पास हुआ हादसा, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

9 घंटे पहले | 19 February 2026 | 03:10 PM IST
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, साथी घायल:हाथरस के बहादुरपुर भूप चौराहे के पास हुआ हादसा, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे
हाथरस के सादाबाद-मुरसान मार्ग पर गुरुवार शाम 7 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में फिरोजाबाद के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना नारखी क्षेत्र के गांव भोड़ेला निवासी हर्ष बरौलिया पुत्र संतोष कुमार अपने पड़ोसी मित्र गौरव पुत्र अशोक के साथ सासनी में एक शादी समारोह में शामिल होने निकले थे। सादाबाद पहुंचने के बाद दोनों अपनी बहनों के गांव दर्शना जाने के लिए मुरसान मार्ग से जा रहे थे। ग्राम लुहेटा खुर्द चौराहे के निकट सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरव का उपचार जारी है। तीन बहनों का इकलौता भाई था हर्ष हादसे में जान गंवाने वाला हर्ष अपने परिवार का इकलौता बेटा और तीन बहनों का अकेला भाई था। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक, वह शादी समारोह में जाने से पहले अपनी बहन के घर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जाता है कि हर्ष की शादी दो वर्ष पूर्व हो चुकी थी, लेकिन अभी तक उसकी कोई संतान नहीं थी। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घटना की जानकारी मिलने पर दर्शना के रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार
48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ:एक दिन पूर्व थाने से फरार हुआ था संदिग्ध चोर, आजमगढ़ से मऊ तक पुलिस की छापेमारी
सदर बाजार में सुनार से फिर लूट का प्रयास:नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, शोर मचाने पर खाली हाथ भागे बदमाश
शेयर करें