लखनऊ में बिजली विभाग के कर्मचारियों को पीटा:मीटर लगाने गई थी टीम, मांगने लगे रिश्वत तो ग्रामीणों पर पीटने का आरोप
लखनऊ में बिजली विभाग के कर्मचारियों को पीटा:मीटर लगाने गई थी टीम, मांगने लगे रिश्वत तो ग्रामीणों पर पीटने का आरोप
इटौंजा थाना के अंतर्गत लौधौली गांव में गुरुवार को करीब एक दर्जन बिजली कर्मचारी सुबह 11 बजे गांव पहुंचे और घरों में पुराने मीटर हटाकर नए मीटर लगाना शुरू किया। घर मालिकों से मीटर लगाने के बदले हजारों रुपयों की मांग की और ग्रामीणों ने बताया हजारों की वसूली कर ली। इसके बाद ग्रामीणों को आशंका हुई तो कई घंटे बवाल किया। ग्रामीणों ने उनको पकड़ कर पिटाई कर दी 112 डायल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपितों को थाने ले आई। गांव के निवासी अवशेष सिंह, नितिन मिश्रा, राजकुमार, छोटू सिंह ,चंद्रशेखर व अन्य लोगों ने बताया लगभग 12 लोग गांव में पहुंचे और पुराने मीटर हटाकर नए मीटर जबरदस्ती लगाने लगे और हजारों की वसूली कर ली। ग्रामीणों को आशंका हुई तो बिजली विभाग इटौंजा में अवर अभियंता अजय कुमार को फोन किया तो उन्होंने बताया उनके यहां से मीटर लगाने कोई नहीं गया है। इस पर ग्रामीण भड़क गए और उनको पकड़ लिया जमकर पिटाई भी कर दी। यह लोग गए थे मीटर लगाने 16 अज्ञात के नाम की तहरीर मोहित ने बताया मडियाव न्यू कैंपस के आलोक रंजन, रियाज अहमद, मुस्ताक अहमद, अमन मिश्रा ,अमित द्विवेदी, गौतम श्रीवास्तव व अन्य लोग मीटर लगाने गए थे और घर में मौजूद महिलाओं व पुरुषों से रुपए मांग कर वसूली कर रहे थे। ग्रामीणों ने 16 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। ग्रामीणों ने बताया घरों में मीटर लगाए गए आधे अधूरे ही छोड़ दिए गए।मांगी गई धनराशि न देने पर सही ढंग से मीटर नहीं लगाया । जिससे कुछ मीटर में करंट भी आ रहा है। कुछ घरों की बिजली भी चली गई। जिससे उनका कहना है कि पैसे भी चले गए मीटर भी सही नहीं लगा।इटौंजा थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार
48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ:एक दिन पूर्व थाने से फरार हुआ था संदिग्ध चोर, आजमगढ़ से मऊ तक पुलिस की छापेमारी
सदर बाजार में सुनार से फिर लूट का प्रयास:नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, शोर मचाने पर खाली हाथ भागे बदमाश