TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

मथुरा में दो गैंगस्टर की सम्पति कुर्क:अवैध कमाई से प्लॉट खरीदा और बिल्डिंग बनाई थी

19 February 2026
मथुरा में दो गैंगस्टर की सम्पति कुर्क:अवैध कमाई से प्लॉट खरीदा और बिल्डिंग बनाई थी
मथुरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की लगभग 9.50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बीएसए कॉलेज स्थित कृष्णा विहार निवासी योगेश और उसके भाई राजन ने एक संगठित गिरोह बनाया था। उन्होंने आर्थिक लाभ के लिए विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया। आरोप है कि दोनों ने अपराध से अर्जित धन का उपयोग अचल संपत्तियां खरीदने और उनके निर्माण में किया। पुलिस जांच में यह सामने आया कि राधाकुंड-छटीकरा मार्ग पर स्थित उनकी एक अर्धनिर्मित इमारत और प्लॉट अवैध कमाई से बनाए गए थे। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत एक रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत की गई। न्यायालय से कुर्की का आदेश मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संपत्ति को सील कर कुर्की की कार्रवाई पूरी की। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 9.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संपत्ति को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

लखनऊ में जटिल ऑपरेशन कर युवती को दिया जीवन:नाक की हड्डी में हुआ था फ्रैक्चर, सांस लेने में थी परेशानी
लखनऊ में 5 CHC बनेंगे ट्रॉमा सेंटर:24 घंटे मिलेगा मरीजों को इलाज, 82 प्राइवेट हॉस्पिटल में घायलों को मिलेगा फ्री इलाज
कागजों में खरीद फरोख्त करता है आजमगढ़ का बालाजी एंटरप्राइजेज:जीएसटी अधिकारियों ने दर्ज करवाया मुकदमा, एक दिन पहले हुई थी दो गिरफ्तारी
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 109वीं बैठक:अर्चकों के अनुबंध, मंदिरों के विकास, 3D म्यूजियम पर पर हुआ फैसला
WhatsApp