TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

गोरखपुर से मुंबई-पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन:यात्रियों को मिलेगी राहत, जानिए ट्रेन की टइमिंग और लिस्ट

3 घंटे पहले | 19 February 2026 | 11:32 PM IST
गोरखपुर से मुंबई-पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन:यात्रियों को मिलेगी राहत, जानिए ट्रेन की टइमिंग और लिस्ट
गोरखपुर में होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी होली विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पहली विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई–गोरखपुर–मुम्बई के बीच चलाई जाएगी। 01079 मुम्बई–गोरखपुर होली स्पेशल 21 फरवरी से 8 मार्च तक रोज रात 10.30 बजे मुम्बई से रवाना होकर दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए तीसरे दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01080 गोरखपुर–मुम्बई होली स्पेशल 23 फरवरी से 10 मार्च तक रोज दोपहर 2.03 बजे गोरखपुर से चलेगी और लगभग वही प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 12.40 बजे मुम्बई पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी का 1, एसी तृतीय श्रेणी के 6, शयनयान के 9, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4 तथा एसएलआरडी के 2 कोच मिलाकर कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुणे–गोरखपुर–पुणे होली विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। 01415 पुणे–गोरखपुर स्पेशल 21 फरवरी से 8 मार्च तक रोज सुबह 6.50 बजे पुणे से रवाना होकर दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होते हुए शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं 01416 गोरखपुर–पुणे स्पेशल 22 फरवरी से 9 मार्च तक रोज शाम 5.30 बजे गोरखपुर से चलकर तय स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन तड़के 3.15 बजे पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी का 1, एसी तृतीय श्रेणी के 5, शयनयान के 6, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4 तथा एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कर सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
बांके बिहारी हाई पावर मैनेजमेंट कमिटी की आपात बैठक:जगमोहन में सेवायत गोस्वामी के अलावा किसी की नहीं होगी एंट्री,मीडिया के लिए भी की गाइड लाइन जारी
आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार
48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ:एक दिन पूर्व थाने से फरार हुआ था संदिग्ध चोर, आजमगढ़ से मऊ तक पुलिस की छापेमारी
शेयर करें