TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 45 किलो खोया नष्ट किया:फर्रुखाबाद में होली से पहले मिलावट रोकने को कार्रवाई

21 February 2026
खाद्य सुरक्षा विभाग ने 45 किलो खोया नष्ट किया:फर्रुखाबाद में होली से पहले मिलावट रोकने को कार्रवाई
होली के त्योहार से पहले फर्रुखाबाद में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन ने मिलावट रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए लगभग 45 किलोग्राम खोया नष्ट कराया, जिसकी अनुमानित कीमत 11,700 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। सहायक आयुक्त (खाद्य) अजीत कुमार के निर्देश और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह और बृज मोहन गुप्ता की टीम ने चौक स्थित खोया मंडी में छापेमारी की। टीम ने खोया आढ़त चलाने वाले विनोद कुमार गुप्ता और खोया विक्रेता प्रमोद कुमार से खोया के नमूने संकलित किए। कार्रवाई के दौरान, कुछ अन्य खाद्य कारोबारकर्ता अपना लगभग 45 किलोग्राम खोया (अनुमानित मूल्य 11,700 रुपये) जमीन पर फेंककर मौके से भाग गए। टीम ने जनहित में इस खराब खोये को उपयुक्त स्थान पर गड्ढे में दबाकर नष्ट करा दिया। यह अभियान आगामी होली पर्व के अवसर पर उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

रायबरेली में 2.24 लाख स्मार्ट मीटर लगे:मध्यांचल विद्युत निगम चला रहा जागरूकता अभियान
झोलाछाप ने महिला से रेप किया, लोगों ने पकड़कर बांधा,VIDEO:साड़ी से दोनों हाथ-पैर बांध घंटों जमीन पर लिटाए रखा, आरोपी की दो पत्नियां, 6 बच्चे
गाजियाबाद में आज 12 Km की गति की हवा:लगातार बढ़ रहा दिन का तापमान, दिन में तेज धूप खिली
महोबा में विशाल मेगा विधिक सेवा शिविर:एक छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सुविधाएं, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी
WhatsApp