इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 51 रन से हरा दिया। रविवार को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। ओपनर फिल सॉल्ट ने 40 गेंदों पर 62 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। विल जैक्स ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके। जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और टीम 16.4 ओवर में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और लियम डॉसन ने 2-2 विकेट चटकाए। मैच का स्कोरकार्ड… जैक्स प्लेयर ऑफ द मैच बने ऑलराउंडर विल जैक्स ने 3 विकेट लेकर मैच श्रीलंका की तरफ मोड़ दिया। उन्होने बल्लेबाजी में 94 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद 14 बॉल पर 21 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को 140 रन के पार पहुंचाया। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दसुन शनाका (कप्तान),कमिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…