टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत:नामीबिया को 93 रनों से हराया; ईशान-पंड्या की फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट
2026-02-11 23:04:39 | 0 Views
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट इतिहास में रनों के लिहाज से यह इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 90 रन का था, जोकि इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में बना था। भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतकर ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली। भारत ने अमेरिका को पहला मैच हराया था। गुरुवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए। 210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। मैच का स्कोरबोर्ड मैच विनर्स भारत ने लगातार 10वां वर्ल्डकप मैच जीता, ऐसा करने वाली पहली टीम
भारत इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने वाली टीम बन गई है। टीम ने वर्ल्ड कप में लगातार 10वां मैच जीता। भारत को आखिरी हार 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में एडिलेड के मैदान पर मिली थी। भारत पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट से आगे
भारतीय टीम ग्रुप-ए में 2 जीत के साथ टॉप पर है। टीम के पास 4 अंक हैं, इतने ही अंक पाकिस्तान के पास भी हैं, लेकिन पाकिस्तानी टीम का नेट रन रेट भारत से बहुत कम है। इसी वजह से टीम इंडिया नंबर-1 पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड एक जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। USA और नामीबिया शुरुआती दोनों मैच हार गई हैं। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए।
अभी खेलें SUPER ओवर, क्लिक करें मैच से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए