UAE ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मैच में कनाडा को 5 विकेट से हराया। टीम ने ग्रुप डी में पहली जीत हासिल की है। इसी के साथ अमीरात की टीम तीसरे नंबर पर आ गई है। दिल्ली में कनाडा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। कनाडा ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में UAE ने 151 रन का टारगेट 19.4 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर लिया। अर्यांश शर्मा ने नाबाद 74 और सोहैब खान ने 51 रन बनाए। साद बिन जफर ने 3 विकेट झटके। हर्ष ठाकेर (50 रन) ने फिफ्टी लगाई। नवनीत धालीवाल ने 34 और श्रेयस मोव्वा ने 21 रन का योगदान दिया। कनाडा की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने 5 विकेट झटके। एक विकेट मुहम्मद जवादुल्लाह को मिला। मैच का स्कोरबोर्ड मैच विनर्स प्लेइंग-11 UAE: मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यांश शर्मा, आलीशान शराफू, मयंक कुमार, शोएब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, हर्ष ठाकेर, साद बिन जफर, श्रेयस मोव्वा, जसकरन सिंह, दिलोन हेलीगर, कलीम सना, अंश पटेल। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर, क्लिक करें