लुटेरों ने बेटे के सामने बाप की हत्या की:बहू डरकर बेड के नीचे छिपी, श्रावस्ती में घर में घुसकर वारदात
2026-02-16 02:44:51 | 0 Views
श्रावस्ती में बेटे के सामने बदमाशों ने घर में घुसकर किसान की हत्या कर दी। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। परिवार के मुताबिक, रविवार रात करीब 3 बजे चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आहट सुनकर किसान की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाया और बदमाशों से भिड़ गए। आवाज सुनकर बहू और बेटा भी जाग गए। बेटा दौड़कर कमरे में पहुंचा तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसके सामने ही पिता पर चाकू से कई बार वार किए गए। यह देखकर बहू बेड के नीचे छिप गई। चारों बदमाशों के जाने के बाद महिला ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। घटना हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र की है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… गांव से बाहर किसान का मकान, घर में सिर्फ 3 लोग जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर भजोरे पुरवा गांव है। यहां किसान नेमराज पाठक (49) अपने बेटे सुनील और बहू लक्ष्मी के साथ रहते थे। उनकी पत्नी का पांच साल पहले निधन हो चुका है। नेमराज भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके दूसरे भाई गांव में ही रहते हैं। उन्होंने गांव से बाहर घर बनवा रखा था। बेटे की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। बहू बोली- मैं डर के मारे बेड के नीचे छिपी रही बहू ने बताया कि रात करीब 3 बजे डकैत घर में घुसे थे। मैं और मेरे पति दूसरे कमरे में थे। ससुर की चीखने की आवाज आई तो मेरे पति सुनील देखने गए। बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। यह देखकर मैं डर गई और बेड के नीचे छिप गई। मेरे पति की आंखों के सामने ही डकैतों ने ससुर की हत्या कर दी। मैंने बेड के नीचे से चार लोगों के पैर देखे थे। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर में लूटपाट की और सारे गहने उठा ले गए। उनके जाने के बाद मैंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी इधर, हत्या और लूट की सूचना पर एसपी राहुल भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। एसपी ने बताया कि बेटे की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला:बाराबंकी में विदाई से पहले खुला राज; नेग लेने पहुंचे किन्नर अपने साथ ले गए
बाराबंकी में शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला। बात फैलते ही बाराती भागने लगे। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे लेकर चले गए। घटना शुक्रवार की है, गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए बाराती पहुंचे। बारात का स्वागत सत्कार हुआ। जयमाल के बाद 7 फेरे हुए। सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी। इससे कुछ देर पहले किन्नर नेग मांगने पहुंचे। दूल्हे को देखते ही उन्होंने पहचान लिया। पढ़िए पूरी खबर…