जम्मू-जुवेनाइल सेंटर से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार:पुलिसकर्मियों पर फायर किया, मामले में 6 अधिकारी सस्पेंड; एक नाबालिग की मां भी लापता
2026-02-16 17:08:39 | Views: 0
जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से सोमवार शाम 2 पाकिस्तानी नागरिक समेत 3 नाबिलग फरार हुए थे। इस मामले में पुलिस विभाग ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं। नाबालिगों के सेंटर से फरार होने की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी। 22 सेकेंड के वीडियों में नजर आ रहा है कि शाम करीब 5.15 बजे दो नाबालिग झगड़ा कर रहे हैं। सेंटर के दो कर्मचारी पास ही खड़े उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। तभी पीछे से कैप लगाए नाबालिग आता है और कर्मचारी के सिर पर फायर कर देता है। फायर होते ही दोनों कर्मचारी पीछे हटते हैं। इसमें नाबालिग फिर से गन लोड करता है और दूसरा फायर करने की कोशिश करता है, लेकिन फायर नहीं होता। इसके बाद टोपी पहना लड़का और सफेद जैकेट पहना लड़का कर्मचारियों पर हमला कर देते हैं। इसके बाद तीन नाबालिग सेंटर से भाग निकलते हैं।
एक फरार आरोपी की मां भी लापता जुवेनाइल होम से फरार हुए तीन कैदियों में से एक की मां भी लापता हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गायब होने की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला के लापता होने की परिस्थितियां संदिग्ध मानी जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि महिला की गायब होना हाल की जेल फरारी से जुड़ी गहरी साजिश का हिस्सा हो सकता है। पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। टीम की अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है। जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। नागरिकों से जानकारी देने का अनुरोध किया है। कठुआ में जैश के 5 आतंकी एक्टिव, LoC से भारत में घुसे इधर, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े पांच आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं। सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि ये सभी आतंकी हाल ही में कठुआ जिले में घुसपैठ कर चुके हैं। ये आतंकी LoC पार करके सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय हैं। सुरक्षाबलों ने लोगों से सतर्क रहने और आतंकियों को कहीं भी देखने पर तुरंत सूचाना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस बीच, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। ----------- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में 14 टूरिस्ट स्पॉट फिर से खोले गए:पहलगाम हमले के बाद से बंद थे; पिछले साल सितंबर में भी 7 खुल चुके जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में बंद 14 टूरिस्ट स्पॉट को फिर से खोलने का ऐलान किया। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा कि पूरी सिक्योरिटी रिव्यू और चर्चा के बाद मैंने कश्मीर और जम्मू डिवीजन में और टूरिस्ट स्पॉट फिर से खोलने का ऑर्डर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…