आगरा में प्रेम में धोखा मिलने के बाद 20 साल के युवक ने सुसाइड का फर्जी वीडियो बनाया। प्रेमिका को डराने और वायरल होने के लिए उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद मेटा के एआई सिस्टम ने इसे सुसाइड का कंटेंट मनाते हुए पुलिस को अलर्ट किया। अलर्ट मिलते ही पुलिस युवक की लोकेशन पर पहुंच गई। घर पहुंचने के बाद पुलिस को लड़का सही-सलामत मिलता है। पता चला कि लड़के को प्रेम में धोखा मिलने के बाद फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पुलिस टीम ने लड़के की पूरी काउंसलिंग की। उसे समझाया गया कि इस प्रकार का कोई कदम न उठाए। साथ ही इस प्रकार के कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर न डालें। मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र अब्बास नगर का है। अब जानिए पूरा मामला.… एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के अब्बास नगर में रहने वाले साहिल (20) ने यह वीडियो बनाकर पोस्ट किया। साहिल ने बताया- पोस्ट मेरी ही आईडी से हुई है। नेट नहीं चल रहा था। तो गलती से पोस्ट हो गई। कोई परेशानी नहीं थी, पोस्ट मैंने नहीं बनाई थी। पीड़ित के भाई आजम ने बताया- हमे नहीं पता की ऐसी कोई वीडियो बनाई है। हमें नहीं पता था कि वीडियो से इतनी बड़ी समस्या हो जाएगी। अगर मालूम होता तो ऐसा वीडियो नहीं बनाने देते। वीडियो में क्या दिख रहा जिस वीडियो को लड़के ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उस वीडियो में दिख रहा है कि लड़के के हाथ में एक 18 टैबलेट की दो स्ट्रिप है। वह उसमें से टैबलेट निकालता है। इसके बाद सभी टैबलेट एक साथ खा लेता है। टैबलेट खाने के बाद लड़का पानी पी लेता है। वीडियो में लड़के की आंखों में आंसू भी भरे हुए हैं। साथ में ही लिखा है- सब टैबलेट खा गया एक ही बार में, कुछ नहीं रहा मुस्कान मेंरी जिंदगी खत्म हो चुकी है। पोस्ट के उपर 11:07 P.M मंडे 16/02/2026 लिख कर अपलोड़ कर दिया। पीछे बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, उस पर एक शायरी चल रहीं है। उसके दिए जख्म में अभी से सीलने चाहता हूं, मेरी बर्बादी पीछे में उसे सीलने चाहता हूं, उसकी तस्वीर से मन नहीं भरता यार, अब मैं मरना चाहता हूं। लड़के ने यह वीडियो मंगलवार को बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 30 मिनट में मेटा ने पुलिस को अलर्ट किया वीडियो अपलोड होने के 30 मिनट बाद मेटा ने सुसाइड के बारे पुलिस को अलर्ट करता है। एक लड़का सुसाइड कर रहा है, उसे बचाओ। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आती है। 10 मिनट में पुलिस उस लड़का की लोकेशन पर पहुंचती है, जहां उसका घर था। घर पहुंचने के बाद पुलिस को लड़का सही-सलामत मिलती है। सिपाहियों ने लड़के और उसके परिजनों से वायरल वीडियो के मामले में पूछताछ की। लड़के ने बताया कि वह 10 पास है, गाड़ी मैकेनिक है। लड़की से धोखा खाने के बाद वीडियो बनाई थी। इसमें जो गोली है वे खुजली की है। वीडियो गलती से अपलोड हुई थी। कोई परेशानी नहीं थी पुलिस की काउंसलिंग में लड़के ने कहा- मुझ पर किसी भी परिजन और लड़की का कोई दबाव नहीं है। मैंने ऐसे ही वीडियो बना लिया था। मुझे नहीं पता था कि इस वीडियो से इतनी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। उसने पुलिस टीम को पूरा आश्वासन दिया के आगे से ऐसा वीडियो वह नहीं बनाएगा। मेटा के अलर्ट और पुलिस की कार्रवाई के बाद लड़के के भाई ने पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिस समय रहते हमारे घर पर पहुंची। भाई ने ऐसी वीडियो डाली है। इसकी जानकारी हमें भी नहीं थी। पुलिस का हम धन्यवाद करते हैं।