घाटमपुर में सड़क हादसे में पिता की मौत:बेटे का अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस ने CHC पहुंचाया; जिला अस्पताल रेफर
February 18, 2026 | Uttar Pradesh
घाटमपुर थाना क्षेत्र के राहा मोड़ के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बेटे को घायल अवस्था में घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनो को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेउना थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी कमलेश अपने बेटे शोभित के साथ बाइक से निजी काम से कानपुर गए थे। यहां से देर रात वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घाटमपुर थाना क्षेत्र के राहा मोड़ के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में पिता कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर युवक को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक का उपचार जारी है। घाटमपुर पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनो को सूचना देने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।