TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

आजमगढ़ के युवक ने बनवाए दो पासपोर्ट:जन्म तिथि का मिलान करने पर पकड़ा गया, पुलिस ने दर्ज की FIR

21 February 2026
आजमगढ़ के युवक ने बनवाए दो पासपोर्ट:जन्म तिथि का मिलान करने पर पकड़ा गया, पुलिस ने दर्ज की FIR
आजमगढ़ जिले में युवक द्वारा दो पासपोर्ट बनवाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के महाराजगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। महाराजगंज थाने के प्रभारी द्वारा दर्ज कराए गए इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि 21 जनवरी को शिकायत प्राप्त हुई की महाराजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला मुंशी पुत्र सुरजू ने दो पासपोर्ट बनवाए। जब इस पूरे मामले की जांच की गई तो जांच में निकाल कर यह बात सामने आई। आरोपी मुंशी कुमार ने पहले पासपोर्ट 7 नवंबर 2014 को बनवाया था जिसका पासपोर्ट नंबर M 3511412 था। इसके साथ इस पासपोर्ट में आरोपी ने अपनी जन्मतिथि 26 जून 1988 दर्शाई थी। इस पासपोर्ट को 2024 में समाप्त होना था। पर आरोपी ने पासपोर्ट का रिनुअल ना कराकर 18 मार्च 2024 को दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया जो 17 मार्च 2034 को जिसकी वैधता समाप्त हो रही है। आरोपी ने इस पासपोर्ट में अपनी जन्मतिथि में भी फेरबदल करते हुए 24 जून 1993 को अपनी जन्मतिथि दर्शाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। क्षेत्राधिकारी करेंगे मामले की विवेचना इस पूरे मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा को सौंपी गई है। जिले में धोखाधड़ी कर पासपोर्ट बनाए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें आरोपियों द्वारा तीन से चार पासपोर्ट नाम पता बदलकर बनवाए गए हैं। हालांकि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

जर्मनी से फिरोजाबाद आई बारात:गुस्ताव ने खुशी के नाम की मेंहदी लगाई, सात फेरे लिए; शादी नें चार ट्रांसलेटर भी आए
खाद्य सुरक्षा विभाग ने 45 किलो खोया नष्ट किया:फर्रुखाबाद में होली से पहले मिलावट रोकने को कार्रवाई
कन्नौज में ओवरलोड सीमेंट ट्रॉली सड़क में धंसी:एक घंटे जाम रहा, JCB ने निकाला गया पहिया, पुलिस ने खाली कराई सड़क
खागा पुलिस पर आरोप: नाबालिग को बालिग बताकर भेजा जेल:होमगार्ड मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, हाईस्कूल परीक्षा छूटी
WhatsApp