TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

प्रयागराज में मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन:दूसरे दिन 25 हजार दर्शकों की उमड़ी भीड़

21 February 2026
प्रयागराज में मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन:दूसरे दिन 25 हजार दर्शकों की उमड़ी भीड़
राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में दिनांक 20, 21 एवं 22 फरवरी 2026 को आयोजित मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस पर आज (21 फरवरी 2026) विशेष उत्साह और जनसमूह देखने को मिला। द्वितीय दिवस के अवसर पर मा0 न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार पचौरी, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा प्रदर्शनी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक पुष्प, फल एवं शाकभाजी की सराहना की। मा0 न्यायमूर्ति ने प्रदर्शनी में उमड़ी भारी भीड़ तथा आम जनमानस में पुष्पों और प्रकृति के प्रति दिख रहे प्रेम एवं उल्लास को देखकर आयोजन की भव्यता की प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में प्रदर्शनी का और अधिक विस्तार कर इसे और भव्य स्वरूप देने की अपेक्षा भी व्यक्त की। अधीक्षक, राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज श्री जगदीश प्रसाद ने बताया कि प्रदर्शनी के कुल 26 भागों में 337 प्रतियोगियों द्वारा 2191 प्रविष्टियाँ लगाई गई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आज द्वितीय दिवस पर लगभग 25,000 दर्शकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। तीन दिवसीय यह पुष्प प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक आम जनमानस के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी के विजेताओं को दिनांक 22 फरवरी 2026, रविवार को सायं 04:00 बजे आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के आकर्षक पुष्पों, मौसमी फल एवं शाकभाजी की उत्कृष्ट प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिससे पूरे पार्क परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

गरीब, बेसहारा रोजेदारों की मदद में बढ़ा रहे हाथ:जन कल्याण समिति सामाजिक संगठनों, मस्जिद कमेटियों से कराई ऐलान
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में लगी गोली:चेकिंग के दौरान भागते वक्त हुए स्लिप, बुजुर्ग महिला की लूटी थी चेन
'मैं मरना नहीं चाहता' कहकर वीडियो बनाई:CM योगी के नाम सुसाइड नोट छोड़ा, गोरखपुर में फंदे से लटककर जान दे दी
BJP ने की SIR पर बैठक:6 मार्च तक हर बूथ पर नए मतदाता बनाने का तय किया लक्ष्य, प्रदेश महामंत्री ने की समीक्षा
WhatsApp