TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

'मैं मरना नहीं चाहता' कहकर वीडियो बनाई:CM योगी के नाम सुसाइड नोट छोड़ा, गोरखपुर में फंदे से लटककर जान दे दी

21 February 2026
'मैं मरना नहीं चाहता' कहकर वीडियो बनाई:CM योगी के नाम सुसाइड नोट छोड़ा, गोरखपुर में फंदे से लटककर जान दे दी
मेरा 16 लाख रुपया डूब चुका है। मैं बहुत परेशान हूं। मेरे पॉकिट में सुसाइड नोट है, उसे आपलोग पढ़ लीजिएगा। प्लीज, प्लीज मैं मरना नहीं चाहता हूं। मैं अपने बच्चों और पत्नी के लिए जीना चाहता हूं। एक पिता बच्चों के लिए क्या होता है, ये मुझे मालूम है। लेकिन मैं मजबूर हूं, मैं मजबूर हूं। मम्मी- पापा, भईया- भाभी मुझे माफ कीजिएगा। नौकरी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए था। काश मैं यह पैसा बिजनेस में लगाया रहता। कहकर रोते हुए डेढ़ मिनट की वीडियो बनाई। CM योगी के नाम पर चार पन्नो का सुसाइड नोट छोड़ा और फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार बेसिक शिक्षा ऑफिस देवरिया के क्लर्क और अधिकारियों को बताया। नोट में लिखा कि क्लर्क और अधिकारियों ने नियुक्ति के लिए 20 लाख की डिमांड किया था। कर्ज लेकर 9 लाख देने के बाद बाकी पैसों की डिमांड कर रहे थे। जबकि विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति कोर्ट में विवादित है। घटना शनिवार सुबह करीब 6: 30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है। विस्तार से जानिए पूरी कहानी… जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कुबेर स्थान स्थित हरैया बुजुर्ग निवासी 37 साल के कृष्ण मोहन सिंह अपने बड़े भाई अवधेश सिंह के यहां परिवार के साथ गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज नहर रोड पर रहते थे। वह तीन भाइयों में बीच के थे। उनके बड़े भाई विदेश में रहते हैं जबकि छोटा भाई घर रहता हैं। कृष्ण मोहन सिंह के दो बच्चे हैं। बेटी आस्था 8 साल और बेटा आदित्य 6साल का है | पत्नी का नाम गुड़िया है। कृष्ण मोहन सिंह ने देवरिया शिक्षा विभाग के बाबू और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए चार पेज की सुसाइड नोट लिखा एक वीडियो बनाया था। अधिकारियों पर पैसों के लिए जलील करने का आरोप लगा आरोप है कि शुक्रवार को देवरिया शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रुपए के लिए शिक्षक को बुलाकर काफी जलील किया था। जिससे आहत होकर शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे उसने कमरे मे फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे उठाने गए। हालत देख चींख- पुकार मची बहुत देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं और गेट नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा फिर भी कुछ नहीं दिखा। फिर दरवाजा तोड़ते ही वे सन्न रह गए। कमरे में कृष्ण मोहन को फंदे से लटका देख चींख पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फंदे से उतार कर एंबुलेंस जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड के पीछे की असली वजह पता करने के लिए छानबीन शुरू कर गई है। पुलिस का कहना है कि मामले से गहराई से जांच की जाएगी और मौत की असली वजह का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। पत्नी के गहने गिरवी रखें, बैंक से लिया लोन जानकारी के मुताबिक नियुक्ति के लिए अधिकारियों रुपए देने के लिए कृष्ण मोहन ने पत्नी के गहने गिरवी रखा था। इसके अलावा बैंक से भी लोन लेकर अधिकारियों को दिए थे।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

प्रयागराज में मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन:दूसरे दिन 25 हजार दर्शकों की उमड़ी भीड़
गरीब, बेसहारा रोजेदारों की मदद में बढ़ा रहे हाथ:जन कल्याण समिति सामाजिक संगठनों, मस्जिद कमेटियों से कराई ऐलान
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में लगी गोली:चेकिंग के दौरान भागते वक्त हुए स्लिप, बुजुर्ग महिला की लूटी थी चेन
BJP ने की SIR पर बैठक:6 मार्च तक हर बूथ पर नए मतदाता बनाने का तय किया लक्ष्य, प्रदेश महामंत्री ने की समीक्षा
WhatsApp