अगर आप 10 से 15 हजार की रेंज में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो रेडमी ने नया स्मार्टफोन रेडमी 15C लॉन्च किया है। फोन मार्केट में आते ही अपनी बड़ी बैटरी और स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी को लेकर सुर्खियों में है। फोन एक महीने यूज करने के साथ हमने इसे परखा है और इसकी खूबियों व खामियों को जाना है, तो चलिए जानते हैं, इसमें क्या खास है… डिजाइन: IP64 रेटिंग के साथ पॉलीकार्बोनेट बॉडी इसका बैक पैनल ग्लॉसी और ग्लिटरी फिनिश में दिया गया है, जो लाइट पड़ने पर शाइन करता है। हालांकि ये पूरा पॉलीकार्बोनेट यानी प्लास्टिक का बना है, पर हाथ में प्रीमियम फील देता है। स्मार्टफोन का वजन 212 ग्राम है, जो थोड़ा भारी लग सकता है। साइड में पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। निचले हिस्से में 3.5mm हेडफोन जैक, टाइप-C पोर्ट, माइक और सिंगल डाउन-फायरिंग स्पीकर है। इसमें 3.5mm जैक भी है और आप दो सिम के साथ एक मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो काफी फास्ट काम करता है, और हां, IP64 रेटिंग भी है, तो हल्की-फुल्की पानी की बूंदों से डरने की जरूरत नहीं है। रेडमी 15C: स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले: बात करें इसकी स्क्रीन की तो यहां 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है, यानी स्क्रॉलिंग एकदम स्मूथ है। कलर्स काफी वाइब्रेंट और अच्छे लगते हैं। यह TUV सर्टिफाइड स्क्रीन है, जो ज्यादा देर तक फोन चलाने पर आंखों को सुरक्षित रखती है। परफॉर्मेंस: रेडमी 15C में परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है, जो 2.4 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ये इस बजट में काफी पावरफुल प्रोसेसर है। फोन में आप BGMI जैसे गैम 60fps पर खेल सकते हैं, लेकिन कहीं-कहीं थोड़ा लैग फील होता है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपर OS 2 पर काम करता है। इसमें दो फीचर्स काम के हैं- पहला, आप बिना किसी अनाउंसमेंट के कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। दूसरा, इसमें सर्कल टू सर्च और गूगल जेमिनी AI का सपोर्ट भी है। कंपनी ने 2 साल के एंड्रॉइड अपडेट्स का भी वादा किया है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50MP का मेन कैमरा है। दिन की रोशनी में ये काफी अच्छी और शार्प फोटोज लेता है, खास तौर पर इसके पोर्ट्रेट शॉट्स हमें पसंद आए। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p में 30fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं, जिसकी स्टेबिलिटी डिसेंट है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है, जो सोशल मीडिया के लिए ठीक-ठाक फोटो देता है। बैटरी: फोन की सबसे बड़ी ताकत की बात करें तो पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह 19 घंटे, 18 मिनट का PC मार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। अगर आप नॉर्मल यूजर हैं, तो ये बैटरी आराम से 2 दिन चलेगी। इसके साथ 33W का चार्जर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है, जिससे दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। कीमत: कुल मिलाकर रेडमी 15C एक डिसेंट डिवाइस है। कंपनी ने स्मार्टफोन को 3 वैरिएंट में पेश किया है। इसके 4GB रैम वैरिएंट की कीमत 12,499 रुपए, 6GB रैम वेरिएंट की 13,999 रुपए और 8GB रैम वैरिएंट की 15,499 रुपए है। फोन डस्ट पर्पल, मूनलाइट ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है। फाइनल वर्डिक्ट अगर आपकी प्रायोरिटी बड़ी बैटरी, नया सॉफ्टवेयर और अच्छे लुक्स हैं, तो ये एक सॉलिड डील है। बस गेमिंग और डिस्प्ले रेजोल्यूशन में थोड़ा समझौता करना होगा।
Readers Comments