कानपुर के एक दर्जन इलाकों में बिजली कटौती:केस्को पेड़ों की छटाई और तारों की मरम्मत का करेगा कार्य, 4 से 5 घंटे रहेगी अपूर्ति बाधित
2026-02-17 04:03:45 | 0 Views
केस्को मंगलवार को शहर के कई इलाकों में पेड़ों की छंटाई और बिजली तारों की मरम्मत कार्य के लिए 11 उपकेंद्रों से शटडाउन लेगा। इस दौरान रतनलाल नगर, गोपाला, दबौली, न्यू व ओल्ड गुजैनी सहित कई मोहल्लों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
KESCO अधिकारियों के अनुसार बरसात और तेज हवाओं के दौरान तारों पर पेड़ों की डालियां गिरने से फॉल्ट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इन्हीं समस्याओं से बचाव और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह रखरखाव अभियान चलाया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रतनलाल नगर, गोपाला, दबौली, न्यू व ओल्ड गुजैनी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दालमंडी, बिरहाना रोड, मालवीय पार्क, हूलागंज, मेडिकल मार्केट, भूसा टोली, नयागंज।
इसके अलावा अन्य आसपास के इलाकों में भी आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
केस्को ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले आवश्यक कार्य निपटा लें और शटडाउन के दौरान वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। एक लाख की आबादी पर असर बिजली अपूर्ति से तकरीबन एक लाख की आबादी प्राभावित होगी। शहर के एक दर्जन इलाकों में बिजली की कटौती की जाने से उन इलाकों सप्लाई बंद रहने से कुछ घंटे की परेशानी का सामना करना पड़ सकती है।