श्रावस्ती में व्यक्ति की संदिग्ध मौत:गांव के पास पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
2026-02-17 08:26:53 | Views: 0
जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनसुखा निवासी 50 वर्षीय चौधरी पांडे का शव गांव के पास सरयू माइनर के किनारे एक बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रात में घर से निकले, सुबह मिला शव परिजनों के अनुसार चौधरी पांडे बीती रात करीब दो बजे घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिवार ने रातभर तलाश की, लेकिन सुबह ग्रामीणों ने माइनर किनारे पेड़ से शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी इकौना भारत पासवान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। मानसिक स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चर्चा ग्रामीणों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। हालांकि घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।