मां-बेटा की हत्या-रिटायर फौजी का शव रेल ट्रैक पर मिला:कानपुर में परिवार की हत्या, परिजन बोले- वो हत्या नहीं कर सकते, पोस्टमार्टम की हो रही वीडिओग्राफी
2026-02-17 09:33:51 | Views: 0
कानपुर में रिटायर फौजी और परिवार के हत्या की घटना की गुत्थी और उलझती हुई नजर जा रही है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का आरोप है, फौजी और उनके परिवार की हत्या की गई है। पुलिस ने हम लोगो से बोल के शिकायत लिखवाई है। मेरे भांजे को दौड़ाकर गोली मारी फौजी के साले अमी बताते है ये जो मर्डर हुआ है, इसकी CBI जांच होनी चाहिए। ये एक आर्मी के जवान है, न्यूज वालों ने सट्टा और गेम को लेकर खबर चला रहे है। ये आर्मी का तौहीन है। हमारी स्टेट गवर्मेंट से अपील है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एरिया के सभी CCTV को खंगाला जाए। ये हमको मर्डर लग रहा है। कोई भी अपने बच्चे का दौड़ा के मर्डर नहीं कर सकता है। पहले सिर और कंधे में गोली मारी। ये कोई मामूली बात नहीं है। कर्ज की बात गलत है। परिवार से दूरी की बात गलत है। मेरी शनिवार को बात हुई थी। मेरे भाई और परिवार का मर्डर हुआ है रामबाबू ने बताया हम लोग गांव में रहते है, तीन लाशें देख के हड़बडा गए। तो हमने पुलिस से मांग की ये आत्महत्या नहीं इसमें मर्डर हुआ है। थाने में पहुंच के तहरीर दी है। उन्होंने (पुलिस) ने बोला हम लिखते रहे, उन्होंने पंचनामा लिखा दिया। लेकिन पुलिस ने जांच संतोष जनक नहीं की। हम पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है। क्योंकि उन्होंने पंचनामा भर दिया है। हम लोग आगे की कार्यवाही चाहते है। हमको न्याय मिलना चाहिए, स्पष्ट जांच होनी चाहिए। क्योंकि बंदूक से गोली निकलती है। अगर वो फौजी मर्डर करके जाता तो बाइक फेंक देता। बाइक में खून लगा था। कमर में अँगौछा बंधा था, लड़के की कमर में रस्सी बंधी हुई थी। सोमवार को माता-पिता और भाई से मिलना था, अब मिली लाश रविवार की रात मे फौजी चेतराम जो RBI में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। चेतराम फौज से रिटायर हुए थे। इनके परिवार मे एक 16 साल बेटा दीप जो 9 वीं की छात्र था, मां सुनीता ग्रहणी थी। अब मां-बेटे का शव घर के अंदर गोली लगी हुई हालत में मिला है, वहीं फौजी का रेलवे लाइन पर शव मिला है, फौजी का एक हाथ और सिर कट गया है। परिवार में बेटी है, जिसका नाम प्रीति है, प्रीति की शादी नवंबर 24 को हापुड़ में हुई थी। प्रीति अपने को अपने मायके सोमवार को घर आना था, लेकिन पूरे परिवार की मौत होने की सूचना जब मिली तो प्रीति अपने परिवार के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गई। 15 दिन पहले खेत बेचा, करौली धाम गया था परिवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया, चेतराम ने घाटमपुर थाना क्षेत्र में बखरिया मे उन्होंने 15 दिन पहले एक जमीन बेंची थी, जमीन बेचने के बाद इनको करीब 16 लाख रुपए मिले थे, हो सकता परिवार में इन पैसों को लेकर कोई विवाद हुआ हो। संडे को दिन में करीब 10.30 पर एक ई रिक्शा से मां और बेटा करौली धाम गए थे, लेकिन चेतराम बाइक से गए थे, शाम को करीब 6 बजे के लगभग मां सुनीता और बेटा दीप उसी रिक्शे से वापस आ गए, लेकिन चेतराम उसके बाद में बाइक से वापस आया है, आसपास के लोगों की माने तो रविवार और सोमवार की रात मे 12 बजकर 14 मिनट के आसपास में एक बाइक से एक युवक निकलता हुआ दिखाई दिया। लेकिन ये चेतराम या कोई और है ये बात वहां लगे हुए कैमरे से साबित नहीं हो पा रही है। परिवार का कहना है ये मर्डर किसी और ने किया है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।