दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, ड्रोन से निगरानी, VIDEO:जर्जर मकानों को तोड़ने पहुंचा PWD का बुलडोजर, एक साथ 25 मकानों पर कार्रवाई जारी
February 19, 2026 | Uttar Pradesh
वाराणसी में दालमंडी गली को 17.05 मीटर चौड़ा करने की कवायद तेजी से हो रही है। पीडब्यूडी के अधिकारियों की मानें तो अभी तक कुल 40 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। बुधवार को वाराणसी की दालमंडी गली में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन हुआ। इस दौरान एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के साथ 200 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान तीन नए और पुराने 25 मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। मकान संख्या सीके 62/2 पर बुलडोजर एक्शन हुआ तो मकान मालिक गिड़गिड़ाया पर उनकी सुनी नहीं गयी। सुबह 10 बजे एडीएम सिटी के नेतृत्व में शुरू हुई कार्रवाई शाम 5 बजे तक चली। लोगों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए वाराणसी पुलिस का ड्रोन कैमरा आसमान में हर वक्त मौजूद था। इस दौरान छतों पर महिलाएं और लोग दिखाई दिए और लगातार कार्य भी चलता रहा। ऊपर फोटो पर क्लिक कर ड्रोन VIDEO देखिए…