TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

कुशीनगर के गोदाम में 24 घंटे में दूसरी आग:6 दुकानों के गोदाम में लाखों का सामान जला

21 February 2026
कुशीनगर के गोदाम में 24 घंटे में दूसरी आग:6 दुकानों के गोदाम में लाखों का सामान जला
कुशीनगर के पडरौना नगर में एक प्लास्टिक गोदाम में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार भीषण आग लग गई। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घनी आबादी वाले इलाके में लगी इस आग से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने अग्निशमन संसाधनों की कमी को उजागर किया है। यह आग शिवराम पैलेस के पीछे स्थित न्यू मद्धेशिया रस्सी भंडार के गोदाम में लगी, जहां प्लास्टिक के झाड़ू, रस्सी, त्रिपाल और अन्य ज्वलनशील सामान रखा था। देखते ही देखते करीब 200 मीटर तक काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया और ऊंची लपटों से आसपास के लोग दहशत में आ गए। एहतियातन घरों और दुकानों को खाली कराया गया। घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप होने से आग का खतरा और बढ़ गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पडरौना पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए जेसीबी से गोदाम की दीवारें तोड़ी गईं और बालू फेंका गया। सदर एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन न होने के कारण अग्निशमन दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में हाइडेंट की व्यवस्था न होने से पास के एक निजी होटल के हाइडेंट से पाइप जोड़कर पानी डाला गया। जेसीबी से दीवारें तोड़ने के बाद ही आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में छह दुकानों के गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक होने की आशंका है। गनीमत रही कि गोदाम से सटे मकान नहीं थे, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, टिनशेड पिघलकर गिर गए और काले धुएं से लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा रही।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

प्रयागराज में मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन:दूसरे दिन 25 हजार दर्शकों की उमड़ी भीड़
गरीब, बेसहारा रोजेदारों की मदद में बढ़ा रहे हाथ:जन कल्याण समिति सामाजिक संगठनों, मस्जिद कमेटियों से कराई ऐलान
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में लगी गोली:चेकिंग के दौरान भागते वक्त हुए स्लिप, बुजुर्ग महिला की लूटी थी चेन
'मैं मरना नहीं चाहता' कहकर वीडियो बनाई:CM योगी के नाम सुसाइड नोट छोड़ा, गोरखपुर में फंदे से लटककर जान दे दी
WhatsApp