TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

कांग्रेस नेता पर चाकू से वार:रिश्तेदार ने पुरानी रंजिश में किया हमला, हालत नाजुक

21 February 2026
कांग्रेस नेता पर चाकू से वार:रिश्तेदार ने पुरानी रंजिश में किया हमला, हालत नाजुक
कानपुर देहात में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कचहरी से घर लौट रहे कांग्रेस नेता राधेश्याम दिवाकर पर रास्ते में चाकू से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल नेता को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरीश सिंह गौर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित इलाज न मिलने से नाराज कांग्रेसी नेताओं ने अस्पताल गेट पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान धरने पर बैठे लोगों और अस्पताल के गार्डों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हमला किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि कांग्रेस नेता के ही रिश्तेदार भाई के साले शिवम ने पुरानी रंजिश के चलते किया। बताया जा रहा है कि न्यायालय से लौटते समय माती रोड पर घात लगाकर हमला किया गया। यह घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की तलाश में दबिश दे रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अस्पताल गेट पर धरने पर बैठी घायल नेता की बेटी ने रोते हुए कहा, “अगर मेरे पापा को कुछ हुआ तो अटेम्प्ट टू मर्डर में सब के सब जेल जाओगे… मैं राधेश्याम दिवाकर की बेटी हूं।” उनकी पत्नी और मां भी अस्पताल परिसर में मौजूद रहीं। परिवार का आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने से राधेश्याम दिवाकर की हालत और बिगड़ गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरीश सिंह गौर ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सही इलाज नहीं मिला तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और राजनीतिक द्वेष में हमले हो रहे हैं।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

प्रयागराज में मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन:दूसरे दिन 25 हजार दर्शकों की उमड़ी भीड़
गरीब, बेसहारा रोजेदारों की मदद में बढ़ा रहे हाथ:जन कल्याण समिति सामाजिक संगठनों, मस्जिद कमेटियों से कराई ऐलान
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में लगी गोली:चेकिंग के दौरान भागते वक्त हुए स्लिप, बुजुर्ग महिला की लूटी थी चेन
'मैं मरना नहीं चाहता' कहकर वीडियो बनाई:CM योगी के नाम सुसाइड नोट छोड़ा, गोरखपुर में फंदे से लटककर जान दे दी
WhatsApp