गोरखपुर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती:सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन, लाइन शिफ्टिंग का काम होगा
February 19, 2026 | Uttar Pradesh
गोरखपुर में आज गुरुवार को विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न उपकेंद्रों पर परीक्षण, रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सुबह ही पानी सहित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की है। विद्युत विभाग ने कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। शाहपुर उपकेंद्र पर होगा फीडरों का परीक्षण
शाहपुर उपकेंद्र पर परीक्षण खण्ड द्वारा सभी फीडरों का परीक्षण किया जाएगा। इसके चलते प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने कहा है कि उपभोक्ता पहले से तैयारी कर लें ताकि परेशानी कम हो। इन फीडरों की सप्लाई रहेगी प्रभावित
रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 KV राम जानकी नगर और फेस फोर फीडर, विद्युत उपकेंद्र रुस्तमपुर के 11 KV भरवालिया फीडर, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर के 11 KV खरिया फीडर तथा विद्युत उपकेंद्र पीपीगंज के 11 KV विश्वबैंक फीडर की बिजली आपूर्ति गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।