सोनम वांगचुक के वकील कपिल सिब्बल ने बताया कि, जेल के खराब पानी की वजह से वांगचुक को लगातार पेट में दर्द और गैस्ट्रो की समस्या हो रही है।


उन्हें वापस जेल ले जाने से पहले अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में उनकी स्वास्थ्य जांच हुई। उन्होंने इस विभाग में लगभग डेढ़ घंटा बिताया।


सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए 2 फरवरी तक सोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है।


राजस्थान सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज पेश हुए थे। उन्होंने कहा था कि बीते 4 महीनों के दौरान जेल के डॉक्टरों से सोनम वांगचुक की 21 बार जांच कराई गई है


इस पर आपत्ति जताते हुए वांगचुक के वकील कपिल सिब्बल ने दावा किया कि जेल के खराब पानी के कारण उनके मुवक्किल को लगातार पेट दर्द हो रहा है।


इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ डॉक्टर से सोनम वांगचुक की जांच कराने को कहा था।